फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   SDM interacted with shopkeepers to remove encroachment

Gurugram News: एसडीएम ने शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों से किया संवाद

Sat, 20 Sep 2025 11:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 20 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
SDM interacted with shopkeepers to remove encroachment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। अतिक्रमण और गंदगी के कारण परेशान शहरवासियों को राहत दिलाने के लिए शनिवार को एसडीएम नूंह अंकिता पुवार ने शहर का दौरा किया तथा स्वयं खड़े होकर सफाई कर्मियों से सफाई करवाई। इतना ही नहीं उन्होंने शहर की पंजाबी मार्किट में जाकर दुकानों के बाहर लगाए गए तख्त व सामान को हटाने की दुकानदारों से अपील की। साथ ही उन्होंने निर्देश भी दिए कि यदि वे इस अतिक्रमण को नहीं हटाते है तो अगली बार में उनके सामान को जब्त करते हुए जुर्माना भी लगाया जाएगा।
बता दें कि नूंह शहर के गोशाला रोड बाजार, मेन बाजार, पंजाबी मार्किट, पुरानी अनाजमंडी मार्किट समेत पूरे बाजार में अतिक्रमण का बुरा हाल है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान रखने के लिए दुकान के बाहर सड़क पर तख्त लगाए हुए हैं। वहीं, इन तख्तों से भी आगे तक वे सामान रखे रहते हैं। कोई ग्राहक मोटरसाइकिल लेकर आ जाए तो उसे अपनी मोटरसाइकिल बीच सड़क पर खड़ी करनी पड़ती है। वहीं कुछ दुकानदार अपनी दुकान के सामने रेहड़ी लगवाते हैं और उससे सड़क पर खड़े होने का किराया भी लेते हैं। जिसके कारण शहर में हर समय जाम की लगा रहता है। शहरवासी गोपाल पंडित, थान सिंह कश्यप, एडवोकेट शमीम अहमद, रघुबीर बघेल, परवेश शर्मा आदि ने बताया कि नूंह नगरपरिषद व जिला प्रशासन का शहर में अतिक्रमण पर कोई ध्यान नहीं है। जिसके कारण बाजार से निकलना बहुत मुश्किल रहता है।
विज्ञापन

शहरवासियों ने किया स्वागत
शनिवार को जिस प्रकार से एसडीएम अंकिता पुवार ने पैदल घूमकर समस्याओं का जायजा लिया और दुकानदारों को समझाया, उसका शहरवासियों ने स्वागत किया है। लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन इस प्रकार से कार्य करेगा तो शहर की हालात बदलने में अधिक समय नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड़े होकर करवाई सफाई
एसडीएम ने गंदगी के लगे ढेरों पर हैरानी जताई तथा खुद शहर में गली-गली जाकर समस्याओं को जायजा लिया तथा खड़े होकर सफाई कर्मियों से सफाई करवाई। एसडीएम अंकिता ने कहा कि सेवा पखवाड़ा चल रहा है, ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने आस-पास की स्वच्छता का ध्यान दें तथा अपने घर के जैसे ही अपने गली व मोहल्ले को भी साफ रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed