फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   SDM conducted surprise inspection in a dozen government departments

Gurugram News: एसडीएम ने एक दर्जन सरकारी विभागों में किया औचक निरीक्षण

Wed, 26 Feb 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
SDM conducted surprise inspection in a dozen government departments
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका के नवनियुक्त एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने मंगलवार को एक दर्जन से अधिक सरकारी विभागों में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग से नदारद कर्मचारी व अवैध माइनिंग में लिप्त व्यक्तियों को कारण बताओ नोटिस दिया। उपमंडल अधिकारी ने गांव ग्राम झिमरावट के पहाड़ में हो रही अवैध माइनिंग बारे में औचक निरीक्षण किया।

जानकारी देते हुए फिरोजपुर झिरका के उपमंडल अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार यह शिकायत उनके पास आ रही थी कि सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर समय से नहीं पहुंचते हैं। जिसके चलते उन्होंने लघु सचिवालय फिरोजपुर झिरका में स्थित उपमंडल कार्यालय सीएचसी, तहसील कार्यालय, पोस्ट ऑफिस, खजाना कार्यालय, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, बागवानी, रोजगार कार्यालय, सहकारिता समिति महिला बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, इत्यादि विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैर हाजिर पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को कार्यालय समय पर आने व जनता का कार्य समय पर पूर्ण करने बारे सख्त हिदायत दी गई है। दोपहर में गांव ग्राम झिमरावट के पहाड़ में हो रही अवैध माइनिंग बारे में औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर ही उप मण्डल अधिकारी द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को अवैध माइनिंग में प्रयोग किए जाने वाले अवैध रास्तों को खुदवाकर बंद करने के बारे में दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed