{"_id":"67b61bb4ca1727fd890d5151","slug":"sdm-arrives-at-meat-factory-to-investigate-notice-issued-gurgaon-news-c-25-1-as11003-101309-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मीट फैक्टरी में जांच करने पहुंचे एसडीएम, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मीट फैक्टरी में जांच करने पहुंचे एसडीएम, नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका के एसडीएम लक्ष्मीनारायण के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण और नगरपालिका तथा अन्य विभागों की एक टीम बुधवार को रंगाला गांव स्थित मीट फैक्टरी पर जांच करने पहुंची। इस दौरान टीम को फैक्टरी में कई कमियां मिलीं। टीम ने गहनता से जांच करने के उपरांत संबंधित मीट फैक्टरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एसडीएम ने कहा कि मापदंडों का पालन नहीं करने वाली फैक्टरियों पर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी देते हुए एसडीएम लक्ष्मीनारायण ने बताया कि बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण विभाग नूंह के अधिकारी विपिन कुमार, नगरपालिका के सचिव राजेश मेहता और अन्य संबंधित विभागों की एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा रंगाला गांव में लगी गिटवाको मीट फैक्टरी की जांच की गई। इसमें पता चला कि फैक्टरी काफी समय से बंद पड़ी हुई है। लेकिन परिसर में गंदा पानी एकत्रित है। एसडीएम ने बताया कि मीट फैक्टरी को नियमानुसार नोटिस भेजा जा रहा है। इसके बाद धमाला गांव स्थित सरकारी स्कूल का भी निरीक्षण किया गया जिसमें विद्यालय के अध्यापक व बच्चे अपनी अपनी कक्षाओं में उपस्थित मिले।