{"_id":"60b4dbf48ebc3e18515fe8e3","slug":"scravenge-in-sector-5-gurgaon-news-noi584647821","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-5 की ग्रीन बेल्ट में लगा कूड़े का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-5 की ग्रीन बेल्ट में लगा कूड़े का अंबार
विज्ञापन
गुरुग्राम। सोसाइटियों के लोग लगातार विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ हाल सेक्टर-5 सोसाइटी का है। यहां पर इलाके की ग्रीन बेल्ट यहां फेंकी जा रही गंदगी से बदहाल हो गई हैं। लोगों का कहना हैं कि निगम के अधिकारियों से सफाई करने की गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद अभी तक कोई कदम नहीं लिया गया है। इस कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सेक्टर के प्रधान दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि सेक्टर में 1500 से अधिक परिवार रहते हैं। सेक्टर के मुख्य गेट के समीप ग्रीन बेल्ट स्थित है। जिससेे लोगों का सर्वाधिक आवागमन होता है लेकिन पिछले कई सालों से ग्रीन बेल्ट में इलाके के समीप रहने वाले बाहरी लोग निरंतर कूड़ा डाल रहे हैं। इस कारण अब ग्रीन बेल्ट में कूड़े का अंबार लग चुका है।
उन्होंने बताया कि कई बार सोसाइटी के लोगों ने खुद ही बेल्ट की सफाई भी की। फिर भी वहां पर लगातार कूड़ा डाला जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह कई बार नगर-निगम से सेक्टर की ग्रीन बेल्ट की समस्या के बारे में लिखित रूप में शिकायत दे चुके हैं लेकिन एक दो बार कूड़े का उठान कर दिया। उसके बाद गंदगी के कारण फिर वहीं हालत बने हुए है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि इसके अलावा मानसून शुरू होने से इलाके में संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है। वहीं, मामले में सफाई निरीक्षक बिजेंद्र सिंह का कहना है कि कई बार सेक्टर में सफाई कर चुके हैं। फिर भी कूड़े का ढेर लग जाता है। जल्द ही एक बार फिर कर्मचारियों को मौके पर भेजकर सफाई करा दी जाएगी।