{"_id":"6a63ba42dd6217ba0306cd1d","slug":"scottish-high-kr-mangalam-and-shiv-nadar-won-titles-in-the-football-tournament-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-95575-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फुटबॉल प्रतियोगिता में स्कॉटिश हाई, केआर मंगलम और शिव नादर ने जीते खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फुटबॉल प्रतियोगिता में स्कॉटिश हाई, केआर मंगलम और शिव नादर ने जीते खिताब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में आयोजित गुरुग्राम स्कूल ब्लॉक फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले संपन्न हुए। प्रतियोगिता में स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल, केआर मंगलम और शिव नादर ने खिताब जीते।
अंडर-14 वर्ग में स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल उपविजेता रहा। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-45 संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-17 बालिका वर्ग में केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया, जबकि स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल, सुशांत लोक संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 वर्ग में शिव नादर स्कूल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप जीती। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-46 उपविजेता रहा, जबकि शालोम हिल्स इंटरनेशनल स्कूल और हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल लर्निंग स्कूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्वाल पहाड़ी के संयोजक प्राचार्य एवं आयोजन समिति की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एईओ जगदीश अहलावत ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि एसजीएफआई प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं।