फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Scorpio collided with a young man

Gurugram News: स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक को रौंदा, 50 मीटर तक गली में घसीटा

Mon, 09 Jan 2023 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 07:22 PM IST
विज्ञापन
Scorpio collided with a young man
स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक को रौंदा, 50 मीटर तक गली में घसीटा
विज्ञापन

- घटना के समय अपनी पत्नी के साथ बाइक पर जा रहा था युवक
- हादसे में पत्नी के हाथ में भी आया फ्रेक्चर, अस्पताल में भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मानेसर के गांव कासन में रविवार रात कंझावला जैसी वारदात सामने आई है। यहां तेज रफ्तार स्कार्पियो सवार ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। इसमें स्कार्पियाे के नीचे फंसने पर युवक को कार चालक गली में करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में बाइक सवार सरदीप (34) की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके हाथ में फ्रेक्चर आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।

गांव कासन निवासी समीना ने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात करीब 10 बजे पति सरदीप के साथ बाइक से घर जा रही थी। जब घर के पास सामने से बिना नंबर की स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में आ रही थी। गाड़ी को तेज रफ्तार में आता देख पति ने बाइक पीछे करने की कोशिश की, तब तक स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक बगल में गिर गई और पति गाड़ी के नीचे फंस गए। आरोप है कि इसके बावजूद स्कार्पियो सवार ने गाड़ी नहीं रोकी और पति को गली में ही करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन भी पहुंच गए। थोड़ी दूर जाकर जब गाड़ी रुकी तो घायल सरदीप को निकाला गया। परिजन उसे निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने सरदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी समीना का इलाज रहा है। समीना ने बताया कि स्कार्पियो कासन गांव में ही रहने वाला कुलदीप चला रहा था। कुलदीप के साथ गाड़ी में तीन-चार युवक और थे। थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपी घर पर नहीं मिला। उसका उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed