{"_id":"617ed144d4fd3a79e1467d0b","slug":"scooty-rider-hit-the-traffic-policeman-gurgaon-news-noi6135759124","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी सवार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। एमडीआई चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। हालत बेहतर होने पर उसने बयान पुलिस को दिया। जिस पर रविवार शाम सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार यह शिकायत ट्रैफिक विंग में तैनात हवलदार संदीप सिंह ने दी है। वह रोहतक के किलोई खास के निवासी है। फिलहाल उनकी ड्यूटी एमडीआई चौक पर है। रोज की तरह शनिवार को भी वह ड्यूटी पर थे। दोपहर करीब ढाई बजे सिग्नेचर टावर की ओर से बगैर रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट की स्कूटी आती दिखाई दी। उस पर दो युवक सवार थे। उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना था। हवलदार ने रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी चालक ने रोकने की बजाय टक्कर मार दी।
इससे वह घायल हो गए। उनके चेहरे व पैर पर काफी चोट आई। वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल को सेक्टर-14 के कल्याणी अस्पताल में दाखिल कराया। आरोपी स्कूटी चालक को अन्य पुलिसकर्मियों ने पकड़ा। जबकि उसका साथी स्कूटी लेकर भाग गया। उसकी पहचान इस्लामपुर निवासी कार्तिक के तौर पर हुई। अस्पताल से सूचना मिली तो सेक्टर-14 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिसकर्मी बयान देने की हालत में नहीं था। रविवार को हालत बेहतर होने पर उसने बयान दर्ज कराए। जिस पर रविवार शाम सेक्टर-14 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।