फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Scooty rider hit the traffic policeman

स्कूटी सवार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी टक्कर

Sun, 31 Oct 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider hit the traffic policeman
गुरुग्राम। एमडीआई चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। हालत बेहतर होने पर उसने बयान पुलिस को दिया। जिस पर रविवार शाम सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह शिकायत ट्रैफिक विंग में तैनात हवलदार संदीप सिंह ने दी है। वह रोहतक के किलोई खास के निवासी है। फिलहाल उनकी ड्यूटी एमडीआई चौक पर है। रोज की तरह शनिवार को भी वह ड्यूटी पर थे। दोपहर करीब ढाई बजे सिग्नेचर टावर की ओर से बगैर रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट की स्कूटी आती दिखाई दी। उस पर दो युवक सवार थे। उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना था। हवलदार ने रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी चालक ने रोकने की बजाय टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे वह घायल हो गए। उनके चेहरे व पैर पर काफी चोट आई। वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल को सेक्टर-14 के कल्याणी अस्पताल में दाखिल कराया। आरोपी स्कूटी चालक को अन्य पुलिसकर्मियों ने पकड़ा। जबकि उसका साथी स्कूटी लेकर भाग गया। उसकी पहचान इस्लामपुर निवासी कार्तिक के तौर पर हुई। अस्पताल से सूचना मिली तो सेक्टर-14 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिसकर्मी बयान देने की हालत में नहीं था। रविवार को हालत बेहतर होने पर उसने बयान दर्ज कराए। जिस पर रविवार शाम सेक्टर-14 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed