{"_id":"64e0c82c0459abc6fb007ae6","slug":"scooty-rider-dies-due-to-vehicle-collision-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-12640-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत
मानेसर। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में हल्दीराम के सामने स्कूटी से जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार सेक्टर 36-ए निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि उनके पिता सोमनाथ की सदर बाजार में राधा पैलेस के पास चाय की दुकान है। 17 अगस्त की रात आठ बजे वह दुकान बंद कर स्कूटी से वापस घर जा रहे थे। खेड़कीदौला क्षेत्र में एसपीआर की तरफ जाते समय हल्दीराम के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। आसपास के लोग उन्हें नागरिक अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद