फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Scooty rider dies after being hit by a vehicle

Gurugram News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Thu, 12 Feb 2026 06:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies after being hit by a vehicle
टक्कर से स्कूटी सवार रेलिंग से टकराते हुए नाले में जा गिरे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार रेलिंग से टकराता हुआ नाले में जा पड़ा। राहगीरों ने घायल स्कूटी सवार को उपचार के लिए निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया।
मृतक की पहचान फिरोज गांधी काॅलोनी-1 निवासी राजेश कुमार (55) के रूप में हुई है। वे मानेसर स्थित निजी कंपनी में नौकरी करते थे। 11 फरवरी की शाम को पांच बजे ड्यूटी पूरी होने के बाद स्कूटी से एनएच-48 पर मानेसर से राजीव चौक की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में एनएच-48 स्थित बेस्टेक इमारत के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें राजेश कुमार स्कूटी सहित हाईवे की रेलिंग से जा टकराए और फिर नाले में गिर गए। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल राजेश कुमार को नाले से निकालकर उपचार के लिए सेक्टर-43 स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि स्कूटी को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed