{"_id":"60032eb68ebc3e2efc2b5ff6","slug":"scientific-model-of-five-students-selected-at-state-level-gurgaon-news-noi5602835125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच छात्रों का वैज्ञानिक मॉडल प्रदेश स्तर पर चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच छात्रों का वैज्ञानिक मॉडल प्रदेश स्तर पर चयनित
विज्ञापन
गुरुग्राम। इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत जिले के 5 छात्रों का मॉडल प्रदेश स्तर के लिए चयनित किया गया है। जिला स्तर पर 45 छात्रों ने ऑनलाइन माध्यम से अपने मॉडल प्रदर्शित किए थे। चयनित छात्रों के मॉडल को प्रदेश स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में छात्रों को मंच देने के लिए केंद्र सरकार की इंस्पायर अवॉर्ड योजना चल रही है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ धनवंती ने बताया कि सत्र 2019-20 में प्रदेश से 1080 व जिले से 45 छात्रों के प्रगतिशील वैज्ञानिक विचारों को पसंद किया गया था। चयनित विचारों को मॉडल का रूप देने के लिए 10 हजार रुपये भी दिए गए। छात्रों ने दिसंबर में मॉडल प्रस्तुत किए। इनका शुक्रवार को ऑनलाइन आकलन किया गया, जिनमें से बेहतरीन 5 मॉडल प्रदेश स्तर के लिए चुने गए हैं। इस दौरान निर्णायक मंडल की भूमिका में इंस्पायर मानक से विधि जोशी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सिलानी के प्राचार्य कुलभूषण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जमालपुर के प्राचार्य हर्ष कुमार शामिल रहे।
इन छात्रों का हुआ चयन
ईशान चमोली
ईशान रिच वैली स्कूल के छात्र है। उन्होंने जिले में सर्वाधिक 133 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने मिस्टर बोट शॉपिंग कार्ट मॉडल बनाया है। इसकी सहायता से खरीदार और विक्रेताओं के बीच पारदर्शिता का काम करेगा। कार्ट में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
वेदांश
वेदांश जीडी गोयनका स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने 116 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने साई-फाई कॉलर बनाया है। यह कुत्तों पर काम करेगा। इससे कुत्ते की नब्ज के बारे में पता चलता रहेगा। इसकी सहायता से कुत्ते के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा सकेगी।
गौतम
गौतम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बुढ़ेरा के छात्र हैं। उन्होंने 104 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने जमीन साफ करने वाला यंत्र बनाया है। यह कम समय में अधिक क्षेत्र को साफ कर सकेगा।
कृष गुप्ता
कृष एचटीएफसी स्कूल सेक्टर-57 के छात्र हैं। उन्होंने 98 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने इंसिनेरेटिंग (जलने वाला) शौचालय पर मॉडल बनाया। उन्होंने बताया कि इस तरह के शौचालय में जरूरत से ज्यादा बर्बाद होने वाले पानी को बचाया जा सकता है। मल को आग के माध्यम से नष्ट किया जाएगा। कम पानी वाले क्षेत्रों में इसे प्रयोग किया जा सकता है।
क्षितिज
डीपीएस के छात्र क्षितिज ने सिक्योरिटी सिस्टम बनाया है। यह सिस्टम आगंतुक की फोटो खींचकर मालिक के पास भेजता है। मालिक की इजाजत के बाद ही दरवाजा खुलता है। क्षितिज ने 94 अंक प्राप्त किए हैं।
वर्जन
जिले से 5 छात्रों के मॉडल प्रदेश स्तर पर प्रदर्शित किए जाएंगे। छात्रों ने विभिन्न समस्याओं पर आधारित मॉडल बनाए हैं। - इंदु बोकन, जिला शिक्षा अधिकारी