{"_id":"60b7cc658ebc3e00d0682ea9","slug":"science-teachers-will-be-made-health-ambassadors-gurgaon-news-noi5851170101","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान शिक्षकों को बनाया जाएगा स्वास्थ्य एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान शिक्षकों को बनाया जाएगा स्वास्थ्य एंबेसडर
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना महामारी के प्रभाव को कम करने और लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग के माध्यम से लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए कदम उठाया है। कोविड-19 के बीच छात्रों के स्वास्थ्य के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है, जिसके तहत 15 जिलों के सभी स्कूलों में दो-दो शिक्षकों को स्वास्थ्य एंबेसडर बनाने का निर्णय लिया है।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, महेंद्रगढ़ और सिरसा के जिला परियोजना संयोजकों को एंबेसडर नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जारी पत्र में उन 15 जिलों के लिए जिला परियोजना संयोजकों को आदेश दिए गए हैं, जिन जिलों में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का ज्यादा प्रभाव रहा है और काफी संख्या में कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। परिषद के आदेशों के अनुसार सरकारी स्कूलों में स्वास्थ्य एंबेसडर अब छात्रों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे और उन्हें कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक भी करेंगे। परिषद के आदेशानुसार इन 15 जिलों के मिडल स्कूल, माध्यमिक स्कूल और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में दो-दो स्वास्थ्य एंबेसडर होंगे। विज्ञान विभाग से एक महिला और एक पुरुष शिक्षक को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और अभिभावकों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया जा रहा है, ताकि लोगों को जागरूक करके कोरोना संक्रमण सहित अन्य बीमारियों से बचाव किया जा सके।