फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Schools to provide nutritious mid-day meals; children will become healthy.

Gurugram News: स्कूलों में मिलेगा पौष्टिक मिड-डे मील, बच्चे बनेंगे दुरुस्त

Tue, 06 Oct 2026 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Schools to provide nutritious mid-day meals; children will become healthy.
स्कूलों में अब रागी, सोया, चना और मूंगफली से बनेगा पौष्टिक मिड-डे मील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के राजकीय स्कूलों के बच्चों को मिड-डे मील का स्वाद अब और पौष्टिक होने जा रहा है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए नया मिड-डे मील मेन्यू जारी किया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी अक्तूबर के मेन्यू के अनुसार अब मिलेट, रागी, सोया, चना और मूंगफली जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों का स्वाद भी मिलेगा। नए मेन्यू के जरिये बच्चों को अलग-अलग दिनों में अलग-अलग तरह के व्यंजन परोसे जाएंगे, इससे बच्चे रोज रुचि से भोजन करें।

बच्चों की थाली में सोया खिचड़ी, चना दाल खिचड़ी, कड़ी पकौड़ा-चावल, मीठा चावल, बाजरा-चावल, चना दाल खिचड़ी, मिलेट परांठा-दही, दाल-चावल,राजमा-चावल, नमकीन दलिया रोटी-मूंग-मसूर दाल और मिस्सी रोटी-मौसमी सब्जी परोसी जाएगी। मेन्यू में मीठे में मूंगफली चावल, गेहूं-रागी का पूड़ा, मीठा दलिया, सब्जी पुलाव-काला चना, और गुड़ रोटी-दही को भी शामिल किया गया है, जिससे बच्चों को अनाज और दालों के साथ प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व मिल सकें।
विज्ञापन

मेन्यू में स्वाद के साथ पोषण पर जोर
नए मेन्यू में, चना, सोया, रागी, मिलेट और मूंगफली जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल किया गया है। विभाग का मानना है कि बच्चों के विकास के लिए संतुलित भोजन जरूरी है। भोजन में विविधता होने से बच्चों की रुचि बनी रहती है और उन्हें अलग-अलग आहार पदार्थों के पोषक तत्व मिलते हैं। विभाग का प्रयास है कि बच्चों को रोजाना भोजन में अलग-अलग खाद्य पदार्थ मिले और उनकी पोषण संबंधी जरूरतें पूरी हों। पारंपरिक व्यंजनों के साथ मिलेट और अन्य जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल करने से बच्चों को स्थानीय और पौष्टिक भोजन का विकल्प भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बच्चों के मिड डे मील में कई पौष्टिक आहारों को जोड़ा गया है। मिलेट, रागी, सोया, चना, दाल और मूंगफली जैसे खाद्य पदार्थ में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास होगा। - सुमिता रांगी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed