फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Schools get another chance to apply for affiliation; applications can be submitted until October 2.

Gurugram News: स्कूलों को संबद्धता आवेदन का एक और मौका, 2 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

Wed, 30 Sep 2026 05:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Schools get another chance to apply for affiliation; applications can be submitted until October 2.
-पहले 16 सितंबर थी आवेदन की अंतिम तारीख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों को संबद्धता आवेदन का एक और मौका दिया है। अब राजकीय, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के साथ संस्कृत गुरुकुल और विद्यापीठ 2 अक्तूबर तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे
बोर्ड की ओर से जारी पत्र के अनुसार सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं की संबद्धता के लिए आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पहले 16 सितंबर निर्धारित थी। विभिन्न विद्यालयों, एसोसिएशन और संगठनों की ओर से तारीख बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। इसके बाद बोर्ड ने अंतिम तिथि बढ़ाकर 2 अक्तूबर कर दी है।
विज्ञापन

बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के जिन विद्यालयों और संस्थानों ने अभी तक संबद्धता के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा जाए। विद्यालय ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा कर सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 2 अक्तूबर के बाद संबद्धता आवेदन की समय-सीमा आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। ऐसे में जिन विद्यालयों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें तय तारीख तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed