फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Schools from 1st to 5th will open from today

आज से खुलेंगे पहले से पांचवीं कक्षा तक स्कूल

Sun, 26 Dec 2021 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Schools from 1st to 5th will open from today
गुरुग्राम। जिले में सोमवार से पहली से पांचवीं कक्षा तक स्कूलों को खोला जाएगा। ऐसे में 24 दिनों के बाद बच्चे स्कूलों में पढ़ाई करने पहुंचेंगे। हालांकि बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी। ऐसे में जो विद्यार्थी स्कूल नहीं आएंगे, वह ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से पढ़ सकेंगे। बता दें कि एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए बीते 3 दिसंबर को गुरुग्राम सहित फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर जिलों में स्कूलों को बंद किया गया था। छठी से 12वीं कक्षा तक स्कूलों को गत 20 दिसंबर को खोला गया था, लेकिन पहली से पांचवीं कक्षा के स्कूल 27 दिसंबर से खोलने संबंधी आदेश जारी हुए थे। गुरुग्राम खंड शिक्षा अधिकारी शील कुमारी ने बताया कि सोमवार से स्कूलों को खोला जाएगा, क्योंकि बीते दिनों जारी हुए पत्र के अनुसार 27 दिसंबर से पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूलों में आकर पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed