फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   School supervisor misdeed with female employee by threatening to remove her from job in Gurugram

सुपरवाइजर 'शैतान': नौकरी से निकालने की धमकी देकर महीना भर बनाए संबंध, महिला कर्मचारी ने सुनाई रमेश की दरिंदगी

Mon, 22 May 2023 06:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 22 May 2023 06:42 PM IST
सार

आरोपी ने महिला के साथ करीब एक महीने तक दुष्कर्म करता रहा। अब एक महीने पहले नौकरी छोड़ने के बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन
School supervisor misdeed with female employee by threatening to remove her from job in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सुशांत लोक थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के सुपरवाइजर द्वारा नौकरी से निकाले जाने की धमकी देकर स्कूल की सफाई कर्मचारी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी। अब एक साल बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुशांत लोक थाना पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा के रेवाड़ी मूल की महिला ने कहा कि वह सुशांत लोक क्षेत्र स्थित एक नामी स्कूल में बतौर सफाई कर्मचारी नौकरी करती थी। पिछले महीने ही उसने नौकरी छोड़ी है। इसी स्कूल में गांव वजीराबाद निवासी रमेश बतौर सुपरवाइजर तैनात है। आरोप है कि रमेश ने एक जून 2022 को उसके साथ रेप किया। महिला के विरोध जताने पर आरोपी ने उसे नौकरी से निकालने की धमकी देने के साथ किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने महिला के साथ करीब एक महीने तक दुष्कर्म करता रहा। अब एक महीने पहले नौकरी छोड़ने के बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed