फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   school head beaten by teacher

Gurugram News: महिला स्कूल मुखिया को अध्यापक ने पीटा, मुकदमा दर्ज

Wed, 20 Aug 2025 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
school head beaten by teacher
महिला स्कूल मुखिया को अध्यापक ने पीटा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। स्कूल की इंचार्ज को अध्यापक के पास एक बच्चे की छुट्टी के लिए जाना महंगा पड़ गया, जब अध्यापक ने स्कूल इंचार्ज को पीट दिया । इस पर स्कूल इंचार्ज ने अध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। नूंह सदर थाना पुलिस ने तुरंत शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने आरोपी अध्यापक को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।

राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला टपकन की इंचार्ज मुकेश कुमारी ने बताया कि बुधवार की सुबह अपने बच्चे को लेने उसका पिता अब्बाल स्कूल में आया। वह बच्चे के पिता के साथ चौथी कक्षा के इंचार्ज वेदप्रकाश के पास गईं और बच्चे को आधी छुट्टी में पिता के साथ घर भेजने के लिए कहा। इतना कहते ही अध्यापक वेदप्रकाश ने उसके साथ गाली-गलौच, छेड़छाड़, मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद उसने 112 पर फोन किया। मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां भी पुलिस के सामने आरोपी अध्यापक ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। मामले की जानकारी होने पर खंड़ शिक्षा अधिकारी एक अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे। नूंह सदर थाना पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ करने जैसी विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी कमल ने बताया कि आरोपी अध्यापक को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed