{"_id":"6a0873cf4820d0ddfe0c2459","slug":"school-children-will-become-health-ambassadors-in-the-campaign-against-tobacco-consumption-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88189-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तंबाकू सेवन के खिलाफ अभियान में हेल्थ एंबेसडर बनेंगे स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तंबाकू सेवन के खिलाफ अभियान में हेल्थ एंबेसडर बनेंगे स्कूली बच्चे
विज्ञापन
एसजीटी विश्वविद्यालय ने राजकीय स्कूल बुढेड़ा में चलाया जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एसजीटी विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंडियन मेडिकल सिस्टम द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बुढेड़ा में तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहल के तहत स्कूली बच्चों को हेल्थ एंबेसडर के रूप में तैयार किया जाएगा, ताकि वे गांव और शहरों में लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित कर सकें। कार्यक्रम की शुरुआत एसजीटीयू के बीएएमएस विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक से हुई। नाटक के माध्यम से तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। अगद तंत्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष मिश्रा और रसायन शास्त्र विभाग की डॉ. चित्रा ने तंबाकू सेवन, निष्क्रिय धूम्रपान, साथियों के दबाव और तंबाकू मुक्त जीवन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।