{"_id":"68b491b5b94a477f2d000140","slug":"schedule-cast-people-conversion-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-105958-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मेवात में अनुसूचित जाति के लोगों पर बढ़ते मंतातरण को लेकर नूंह में पंचायत का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मेवात में अनुसूचित जाति के लोगों पर बढ़ते मंतातरण को लेकर नूंह में पंचायत का आयोजन
विज्ञापन
- 51 सदस्यों की कमेटी बनाकर जल्द प्रशासन से मिलकर रखेंगे अपनी मांग
- झांगुर बाबा की तरह निकल सकता है मामला
न्याय नहीं मिलने पर नूंह जिला में होगी विशाल हिंदू महापंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। रविवार को नूंह शहर के हिंदू विद्या निकेतन विद्यालय में नगीना के मरोड़ा गांव में एक हिंदू परिवार के पांच लोगों को मुसलमान बनाने के विरोध में पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें नूंह जिला के साथ लगते पलवल, फरीदाबाद, सोहना, गुरुग्राम सहित अन्य क्षेत्रों के अनुसूचित जाति के लोगों ने बढ़ चढक़र भाग लिया। इस दौरान सभी लोगों ने मंतातरण कराने का विरोध किया। पंचायत के दौरान लोगों ने एक 51 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी इस मामले में जल्द पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी मांग रखेगी कि उनके भाई को भूमिगत किया गया है। इसके अलावा उनकी अन्य कई मांगे है।
इस दौरान सभी ने एकजुटता के साथ कहा कि अगर उनके भाई चेतराम सहित परिवार के सभी पांचों सदस्यों को जल्द लौटाया जाए। पंचायत छज्जूराम पूर्व सरपंच मालब की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप रणजीत सिंह फरीदाबाद सहित अन्य लोग पहुंचे। सभी ने बार बार नूंह जिला के अनुसूचित जाति के लोगों को निशाना बनाए जाने का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से नूंह जिला में मंतातरण कराया जा रहा है। शहीद निवासी अटेरना के तार विदेशाी ताकतों से जुड़े हुए हैं। उनकी जानकारी में आया है कि इसकी संपत्ती कुछ समय में कई गुणा हो गई है। जबकि यह एक छोटा सा बिरयानी का काम करता है। ऐसे में इसी बड़े स्तर पर जांच की जाए।।