फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   SCERT prepares Yoga course syllabus for 1st to 10the class students

एससीईआरटी ने तैयार किया योग विषय का पाठ्यक्रम

Sat, 06 Feb 2021 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
SCERT prepares Yoga course syllabus for 1st to 10the class students
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में आगामी शैक्षणिक सत्र से शुरू होने वाली योग पुस्तकों का पाठ्यक्रम तैयार हो गया है। यह पाठ्यक्रम राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा तैयार किया गया है। तैयार पाठ्यक्रम की रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

यह पाठ्यक्रम पतंजलि सहित अन्य योग पुस्तक व योग विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर तैयार किया गया है। इस पाठ्यक्रम का 80 फीसदी हिस्सा योग विषय पर एनसीईआरटी द्वारा तैयार पाठ्यक्रम ही रहेगा। साथ ही 20 फीसदी नया पाठ्यक्रम जोड़ा गया है। यह पाठ्यक्रम पहली से दसवीं कक्षा तक के लिए है। ग्यारहवीं व बारहवीं का पाठ्यक्रम अभी तैयार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बीते वर्ष हरियाणा सरकार ने योग को बढ़ावा देने के लिए अलग से विषय के तौर पर शुरू करने की घोषणा की थी। जिसकी कड़ी में एससीईआरटी ने विशेषज्ञों की कमेटी का गठन कर पाठ्यक्रम को तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाठ्यक्रम में शामिल है मनोयोग
पहली कक्षा से 10वीं तक कक्षावार पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। पाठ्यक्रम में स्वास्थ्य लाभ, विभिन्न योग आसन के साथ मनोयोग को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही देश के प्राचीन योग को भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। पहली से पांचवीं तक पाठ्यक्रम में 20 फीसदी थ्योरी और 80 फीसदी प्रायोगिक पाठ्यक्रम शामिल किया गया है। वहीं छठीं से आठवीं तक 30 फीसदी थ्योरी और 70 फीसदी प्रायोगिक पाठ्यक्रम, नौंवी से दसवीं तक 40 फीसदी थ्योरी और 60 फीसदी प्रायोगिक पाठ्यक्रम शामिल किया गया।

पहली से पांचवीं तक नहीं होगी अलग पुस्तक
एससीईआरटी उपनिदेशक सुनील बजाज ने बताया कि पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं के लिए अलग से कोई पुस्तक तैयार नहीं जाएगी। पुस्तकों में ही योग के पाठ को संकलित किया जाएगा। वहीं छठी से दसवीं तक एनसीईआरटी की पुस्तक में 20 फीसदी नया पाठ्यक्रम जोड़ा गया है। इसके लिए प्रस्तावित तौर एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम के साथ नया पाठ्यक्रम जोड़कर पुस्तक आएगी। वैकल्पिक तौर पर एनसीईआरटी की पुस्तक के साथ नए पाठ्यक्रम की एक बुकलेट बनाए जाने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed