फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sanitation workers' strike to continue until the 11th.

Gurugram News: 11 तक रहेगी सफाईकर्मियों की हड़ताल

Fri, 08 May 2026 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike to continue until the 11th.
शहर की सूरत बिगाड़ी , बाजारों व मोहल्लों में लगे गंदगी के ढेर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है। बाजारों व मोहल्लों में लगे गंदगी के ढेर भयंकर बीमारियों को आमंत्रित कर रहे हैं। गंदगी से नागरिकों का जीना मुहाल होकर रह गया है। वहीं सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को आगे बढ़ा दिया है, जो सोमवार तक रहेगी।

विदित है कि नगरपरिषद के सफाई कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार से हड़ताल पर हैं जिन्होंने अपना कामकाज पूर्ण रूप से ठप किया हुआ है। जो एकजुट होकर रोजाना परिषद कार्यालय परिसर में धरना देकर बैठ जाते हैं। ऐसा होने से कस्बा गंदगी से अटा पड़ा हुआ है। जगह जगह लगे गंदगी के ढेर इस भीषण गर्मी में भयंकर बीमारियों को आमंत्रित कर रहे हैं। गंदगी ने कस्बे की सुंदरता को बिगाड़ डाला है। बाजारों व मोहल्लों में सफाई न होने से गंदगी के ढेरों का अंबार लग गया है। जिसको उठाने को कोई भी तैयार नहीं है।
विज्ञापन


प्रधान ने बढ़ाया हौसला
हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों के बीच नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला गुरुग्राम में 3480 सफाई कर्मियों सहित अन्य नगरपालिकाओं, परिषद व निगम कर्मचारियों की नौकरी बहाल करके रोल पर किया जाए। झूठे मुकदमे, चार्जशीट आदि वापिस लिए जाएं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के 17 सूत्रीय मांग पत्र का समाधान होने तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रदेश प्रधान ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों का आर्थिक, मानसिक व शारीरिक शोषण करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी बार बढ़ी हड़ताल
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को बढ़ाकर सोमवार तक कर दिया गया है। इससे पहले दो बार हड़ताल को बढ़ाया गया था। किंतु सरकार की बेरुखी के चलते हड़ताल को बढ़ा दिया गया है।

क्या कहते हैं प्रधान
सोहना सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान विक्रम सिंह कहते हैं कि हड़ताल सोमवार तक रहेगी। कर्मचारी सफाई का कार्य हड़ताल के दौरान नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed