फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sanitation workers' protest continues; slogans raised against the municipal administration.

Gurugram News: सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

Fri, 03 Jul 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' protest continues; slogans raised against the municipal administration.
14 जुलाई को जिला स्तरीय रैली के साथ करेंगे तीन दिवसीय हड़ताल
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का मांगें न माने जाने पर धरना जारी रहा। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और निगम निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की मांग है कि 13 मई को हुए समझौते को सरकार तत्काल प्रभाव से लागू करे। समझौते के तहत 14 दिन का वेतन और 3480 छंटनी ग्रस्त सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर लेने में निगम प्रशासन व निगम आयुक्त आना-कानी कर रहे हैं। नगर निगम कर्मी 14 जुलाई को जिला स्तरीय रैली के साथ तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे।
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी पुराने नगर निगम कार्यालय में इकट्ठे होकर बरसात में भी हरियाणा सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में झाड़ू प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय, अग्रसेन चौक, न्यू रेलवे रोड, आदर्श नगर रोड से वापस पुराना तांगा स्टैंड से पुलिस लाइन गेट पुराना सिविल लाइन रोड, शमा रेस्टोरेंट चौक, अग्रवाल धर्मशाला चौक से वापस पुराने नगर निगम कार्यालय में आकर प्रदर्शन का समापन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान बसंत कुमार ने की व संचालन सचिव धर्मेंद्र जिंगाला ने किया।
विज्ञापन

बता दें कर्मचारी नेताओं के 1 मई से 14 मई तक 14 दिन की हड़ताल के बाद सरकार की नगरपालिका कर्मचारी संघ के साथ 22 सूत्रीय मांगों में से 17 मांगों पर सहमति बनी थी। सरकार ने कुछ पत्र जारी किए हैं जिनको स्थानीय अधिकारी लागू नहीं कर रहे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का पत्र व अन्य मानी गई मांगों के पत्र अभी तक जारी नहीं हुए जिससे कर्मचारियों में हरियाणा सरकार के खिलाफ भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की हड़ताल को पूर्व प्रधान कैलाश कुमार सगेलिया, सुरेंद्र बालगृहेर, सौरभ बालगुहेर, प्रचार सचिव तेजपाल, कैलाश, सलाहकार मनजीत, कमला देवी, पिंकी, अनीता देवी, अशोक कुमार, कुलदीप, किशन लाल, अरुण बिड़लान, ग्रामीण चौकीदार सोमदत्त, कृष्ण कुमार आदि नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed