फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sanitation system collapses in Farrukhnagar.

Gurugram News: फर्रुखनगर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त

Sun, 06 Sep 2026 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Sanitation system collapses in Farrukhnagar.
हड़ताल से कूड़े के ढेर और बीमारियों का खतरा दोनों बढ़े
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण फर्रुखनगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर की गलियों, मुख्य सड़कों और बाजारों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। कई दिनों से कचरा नहीं उठने के कारण वह सड़ने लगा है। इससे उठ रही दुर्गंध ने लोगों को परेशान कर दिया है। संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

अनाज मंडी का हाल भी बुरा है, जहां जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। शहर की सड़कों के किनारे और खाली प्लॉट डंपिंग केंद्र बन गए हैं। प्रमुख आवासीय क्षेत्रों में भी कचरा घरों के बाहर जमा होने लगा है। नगरपालिका प्रशासन हड़ताल खत्म कराने या वैकल्पिक व्यवस्था करने में नाकाम रहा है। अधिकारी इस मामले पर बयान देने से बच रहे हैं। प्रशासन की इस लापरवाही से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रदीप यादव ने कहा कि खाली प्लॉटों में जमा कूड़े से मच्छर पनप रहे हैं। उन्होंने नगरपालिका से तुरंत समाधान निकालने की मांग की। स्थानीय निवासी अरुण कुमार ने अधिकारियों की चुप्पी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो नागरिक सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed