फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sanitation system collapsed, heaps of garbage on the roads

Gurugram News: सफाई व्यवस्था ध्वस्त, सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर

Tue, 28 May 2024 02:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Sanitation system collapsed, heaps of garbage on the roads
नगर निगम कार्यालय के एक किमी दायरे में भी नहीं उठ रहा घरों से कूड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर की चौपट कूड़ा उठान व्यवस्था के पटरी पर लौटने का इंतजार बढ़ता जा रहा है। करीब 6 महीने से शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था ध्वस्त है। जिससे लोग सड़क पर कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं। नगर निगम विशेष अभियान चलाकर सड़कों व सेकेंडरी कूड़ा कलेक्शन सेंटरों से कूड़ा उठाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का दावा कर रहा है। जबकि आलम यह है कि निगम कार्यालय के एक किलोमीटर के दायरे में स्थित घरों से ही प्रतिदिन कचरा नहीं उठ रहा है।

ईकोग्रीन और नगर निगम के बीच विवाद के बाद से डोर-टू-डोर कूड़ा उठा व्यवस्था ठप है। सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। बीते दिनों से नगर निगम की ओर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन सेक्टर-34, सेक्टर-43 और सिविल लाइंस स्थित नगर निगम कार्यालयों के एक किमी दायरे में ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल नहीं हो पाई है। लोग घरों का कचरा व बचा हुआ भोजन सड़क किनारे, फुटपाथों समेत अन्य खाली स्थानों पर फेंकने को मजबूर हैं। जहां पर लोग कूड़ा कचरा फेंकते हैं, वहां लावारिस पशुओं व कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। कभी-कभी ज्यादा दिन तक उठान न होने से कचरा सड़ने लगता है। इससे आने वाली बदबू से वातावरण दूषित हो जाता है और लोगों में बीमारियां फैलने का डर बना रहता है।
विज्ञापन



कोट:::
सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 31 मई तक विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। स्वच्छता शाखा की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों को साफ-सुथरा बनाने में जुटी हुई हैं। अभियान का असर दिखने लगा है। जल्द ही डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था भी पटरी पर लौट आएगी। - डाॅ. नरहरि सिंह बांगड़, आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed