फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Saksham wins gold in CBSE National Judo Championship

Gurugram News: सक्षम ने सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप ने जीता स्वर्ण

Tue, 30 Sep 2025 05:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
Saksham wins gold in CBSE National Judo Championship
गुरुग्राम। सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप 2025-26 में जिले के खिलाड़ी सक्षम सोनवणे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता राजस्थान के श्री गंगानगर में आयोजित हुई। सक्षम ने अंडर–19 वर्ग में 66 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतिस्पर्धा में अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को परास्त करते हुए फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सक्षम उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी जताते हुए कहा कि सक्षम की मेहनत और अनुशासन अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। वहीं, कोच सुचिका हुडा ने बताया कि सक्षम ने लंबे समय तक कठिन प्रशिक्षण लिया और उसी का परिणाम यह जीत है। परिवार के सदस्यों ने भी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि सक्षम ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में वह और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। सक्षम ने अपनी जीत पर कहा कि यह स्वर्ण पदक उनके लिए केवल शुरुआत है। अब उनका अगला लक्ष्य नेशनल और इंटरनेशनल जूडो टूर्नामेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed