{"_id":"669d693e921126c7c404a336","slug":"saints-will-take-bath-with-ganga-water-under-police-protection-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-35366-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुलिस सुरक्षा में गंगाजल लेकर नूंह जाएंगे संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुलिस सुरक्षा में गंगाजल लेकर नूंह जाएंगे संत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरिद्वार से आए गंगाजल को लेकर संत समाज के लोग सोमवार को पुलिस सुरक्षा के बीच नूंह जाएंगे। पहले नल्हड़ स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद फिरोजपुर झिरका व अन्य जगहों पर जाएगे।
विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री यशवंत शेखावत ने बताया कि हरिद्वार से गंगाजल लोकर सेक्टर दस मंदिर में रखा गया है। उनका कहना है कि साधु-संत एवं हिंदू संगठनों के तत्वाधान में ब्रजमंडल मेवात में पिछले कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी 22 जुलाई को जिलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। गुरुग्राम से सभी हिंदू संगठन सुबह आठ बजे सेक्टर 10ए श्री राधा कृष्ण मंदिर से जलाभिषेक यात्रा की शुरुआत होगी जो की नूंह के नल्हड़ प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचेगी। उसके बाद जलाभिषेक यात्रा का शुभारंभ नल्हड़ के शिव मंदिर से यात्रा में सभी जिलों से आये भक्त शामिल होकर यात्रा फिरोजपुर झिरका के झिर मंदिर और उसके बाद पुन्हाना में महादेव मंदिर और श्रृंगार मंदिर पर यात्रा का समापन होगा। इसे लेकर 6 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल लाकर श्री राधा कृष्ण मंदिर सेक्टर 10 में रखा गया है।