{"_id":"6aa9a27efbe228da330ab5b1","slug":"saiansh-emerges-as-the-best-swimmer-wins-three-gold-medals-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101089-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: साईअंश बने सर्वश्रेष्ठ तैराक, जीते तीन स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: साईअंश बने सर्वश्रेष्ठ तैराक, जीते तीन स्वर्ण
विज्ञापन
50 और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक के साथ 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले में हासिल किया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के 16 वर्षीय तैराक साईअंश तापड़िया ने राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पुणे में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन नेशनल स्विमिंग गेम्स में अंडर-19 वर्ग में शानदार प्रदर्शन के आधार पर साईअंश को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ तैराक चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने इंडिविजुअल चैंपियनशिप ट्रॉफी भी हासिल की।
साईअंश ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले में हिस्सा लिया। तीनों स्पर्धाओं में उन्होंने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीते। तीनों स्पर्धाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते उन्हें प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ तैराक के सम्मान से नवाजा गया।
साईअंश द श्रीराम स्कूल, मौलसरी के छात्र हैं। उनकी दिनचर्या में पढ़ाई के साथ कड़ा अभ्यास भी शामिल है। वह सुबह करीब पांच बजे से तैराकी का अभ्यास शुरू करते हैं। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद शाम को भी वह प्रशिक्षण करते हैं। साईअंश की इस उपलब्धि को उनके नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।