{"_id":"6a4016e2913fb811ac03e90a","slug":"safety-railing-on-the-iffco-chowk-flyover-repaired-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92832-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: इफ्को चौक के फ्लाईओवर पर लगी सुरक्षा रेलिंग कराई ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: इफ्को चौक के फ्लाईओवर पर लगी सुरक्षा रेलिंग कराई ठीक
विज्ञापन
तीन दिन पहले इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ था वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इफ्को चौक स्थित फ्लाईओवर की दीवार पर लगी सुरक्षा रेलिंग टूटने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे ठीक कराया गया। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियाें के साथ मिलकर 26 जून को सुरक्षा रेलिंग ठीक कराई। सुरक्षा रेलिंग के निकले बोल्ट को भी ठीक कराया गया, ताकि रेलिंग दोबारा न उखड़े।
इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति ने तीन दिन पहले इफको चौक पर फ्लाईओवर की दीवार पर लगे सुरक्षा रेलिंग टूटने संबंधी वीडियो डाला था। उक्त व्यक्ति ने वीडियो में दिखाया कि सुरक्षा रेलिंग बिजली की एक तार के साथ हवा में लटका हुआ था। सुरक्षा रेलिंग में लगे बोल्ट भी निकले हुए थे। यह दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) से गुजरने वाले वाहनों पर गिर सकती थी।
यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि फ्लाईओवर की दीवार पर लगी सुरक्षा रेलिंग के टूटने संबंधी वीडियो संज्ञान में आते ही एनएचएआई के सहयोग से रेलिंग को ठीक कराया गया है। रेलिंग को लेकर आगे भी ध्यान रखा जाएगा।