फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   sadar bajar will be like chandi chowk, no traffic

चांदनी चौक की तर्ज पर सदर बाजार को बनाया जाएगा वाहन मुक्त

Fri, 25 Sep 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
sadar bajar will be like chandi chowk, no traffic
गुरुग्राम। सदर बाजार से वाहनों के दबाव को कम करने और पार्किंग की व्यवस्था करने समेत पूरे बाजार के सौंदर्यीकरण के लिए शुक्रवार को गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला, मेयर मधु आजाद, नगर निगम के आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान निगम पार्षद सुभाष सिंगला भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सुशांत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने पायलट प्रोजेक्ट भी प्रस्तुत किया, जिस पर भी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गहन मंथन किया। बैठक के दौरान विधायक और मेयर ने कहा कि दिल्ली के चांदनी चौक की तर्ज पर गुरुग्राम के सदर बाजार को वाहन मुक्त कर वॉक-वे बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट में शुरुआत में डाकखाना चौक से लेकर जामा मस्जिद तक के बाजार को इसमें शामिल किया गया है। प्रोजेक्ट सफल रहा तो फिर इसे बाजार के अन्य रास्तों पर भी लागू किया जाएगा क्योंकि बाजार की अन्य गलियां बहुत संकरी हैं। वहां पर दुपहिया वाहन भी अगर कोई ले जाता है तो जाम लग जाता है। विधायक ने कहा कि इस योजना में सदर बाजार के व्यापारियों को भी शामिल किया जा रहा है। बाजार में मुख्य समस्या पार्किंग की है। वाहनों के बाजार में प्रवेश करते ही जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में यह जरूरी है कि इस तरह के प्रोजेक्ट को लागू करके दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को सुविधा दी जाए।
विज्ञापन

मल्टीलेवल पार्किंग का हो रहा निर्माण :
बैठक के दौरान व्यापारियों से भी विचार मांगे गए हैं। कमान सराय और ओल्ड रेलवे रोड पर सदर बाजार के ठीक साथ में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में बाजार में आने के लिए लोग अपने वाहनों को पार्किंग में भी खड़ा करके आएंगे, जिससे सदर बाजार में पार्किंग की समस्या भी समाप्त हो जाएगी। अक्तूबर के अंत में या नवंबर की शुरुआत में इस प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू हो सकता है। निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि सदर बाजार में ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए यह जरूरी है कि यहां पर वाहनों का प्रवेश वर्जित हो। वाहनों के कारण पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी होती है। जाम भी लग जाता है। बाजार में अतिक्रमण भी हटाया जा रहा है, ताकि ग्राहकों को किसी तरह की दिक्कत ना रहे। वॉक-वे प्रोजेक्ट भी काफी राहत प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed