{"_id":"6a11fb43e5f516864105a3e9","slug":"rwa-writes-to-councillor-to-start-city-bus-service-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89014-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आरडब्ल्यूए ने सिटी बस सेवा शुरू कराने के लिए पार्षद को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आरडब्ल्यूए ने सिटी बस सेवा शुरू कराने के लिए पार्षद को लिखा पत्र
विज्ञापन
कहा-गुरुग्राम बस स्टैंड से पटौदी रोड होते हुए वजीरपुर गांव तक शुरू हो सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के औद्योगिक क्षेत्र मानेसर और पटौदी रोड क्षेत्र से जुड़े ग्रामीणों व कामकाजी लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन समस्या बनी हुई है। सार्वजनिक परिवहन की समस्या को लेकर सरस्वती एन्क्लेव के आरडब्ल्यूए ने स्थानीय निगम पार्षद को पत्र लिखा है। इस पत्र में बताया गया है कि गुरुग्राम बस स्टैंड से पटौदी रोड होते हुए वजीरपुर गांव तक सिटी बस सेवा शुरू कराई जाए।
आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष रणवीर अत्री का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में मार्ग पिछले कई सालों से जर्जर और टूटा हुआ था और परिवहन सुविधा भी काफी कम ही थी। हालांकि लंबे इंतजार के बाद अब इस सड़क का पैच वर्क पूरा हो चुका है। उसके बावजूद इस रूट पर सिटी बसों का संचालन शुरू नहीं किया गया है।
उनका कहना है कि पटौदी रोड और वजीरपुर क्षेत्र से रोजाना सुबह और शाम बड़ी संख्या में कर्मचारी औद्योगिक कंपनियों में ड्यूटी के लिए आते-जाते हैं। कोई सीधा सार्वजनिक परिवहन न होने के कारण इन कर्मचारियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्हें मजबूरन ऑटो या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है जिससे न केवल उनके समय की बर्बादी होती है, बल्कि उनकी जेब पर भी आर्थिक बोझ पड़ता है। ग्रामीणों व औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के लिए इस मार्ग पर जल्द से जल्द सिटी बसों का संचालन किया जाए, ताकि कामकाजी लोगों, बुजुर्गों और छात्रों को राहत मिल सके।