फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   RWA opposed Namaz in the open for the fourth time

खुले में नमाज का आरडब्ल्यूए ने चौथी बार किया विरोध,

Fri, 08 Oct 2021 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
RWA opposed Namaz in the open for the fourth time
गुरुग्राम। सेक्टर-47 में खुले में नमाज पढ़ने का विरोध आरडब्ल्यूए व भारत माता वाहिनी की ओर से चौथे शुक्रवार को भी जारी रहा है। इसके चलते एसडीएम बादशाहपुर व एसीपी सदर की सेक्टर 47 के निवासियों के साथ सामुदायिक केंद्र में एक घंटे तक बैठक चली। इसमें एसडीएम ने उन्हें भरोसा दिया कि जल्द ही वह इस समस्या का हल निकालेंगे। बातचीत के बाद उन्हें नमाज अदा करने वाले स्थान से 400 मीटर और आगे जगह बतायी गई। जहां पर लोगों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए प्रधान सुनील यादव के नेतृत्व में सभी लोग वहां पर पहुंचे। मौके पर महिलाओं ने कीर्तन भी किया। स्थानीय पार्षद कुलदीप यादव ने कहा कि अगर प्रशासन कोई हल नहीं निकालता है तो अगले शुक्रवार को इससे ज्यादा संख्या में लोग यहां पहुंचेंगे। टेंट लगा कर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। भारत माता वाहिनी के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने कहा कि वह प्रशासन के साथ हैं। प्रशासन जल्द तय करें कि वह यहां पर नमाज न पढ़े। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र व पूर्व राज्यसभा सदस्य मोहम्मद अदीब ने दिल्ली से आकर यहां पर नमाज पढ़ी। कहा कि प्रशासन की नाकामी है कि वह झाड़ियों में नमाज अदा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नमाज स्थल से 400 मीटर दूरी पर हो रहा था कीर्तन
एक तरफ लोग नमाज पढ़ रहे थे तो दूसरी तरफ महिलाएं कीर्तन कर रही थीं। दोनों के बीच में पुलिस के जवान नजर आ रहे थे। सेक्टर में रहने वाले लोग 12 बजे से ही सामुदायिक केंद्र में एकत्रित होना शुरू हो गए थे। नमाज स्थल पर भी धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज पढ़ने वालों ने झाड़ी व शराब का ठेका पास होने का लगाया आरोप
नमाज पढ़ने वालों का कहना था कि जहां पर नमाज पढ़ने के लिए कहा गया। वहां पर इतनी झाड़ियां हैं कि लोगों को परेशानी हुई। दूसरी ओर, शराब का ठेका भी कुछ दूरी पर था।

सेक्टर-47 के लोगों की ओर से उठायी गई समस्या पर प्रशासन की नजर है। मौके की नजाकत को देखते हुए नमाज पढ़ने वालों को पिछले स्थान की जगह थोड़ा दूरी पर नमाज पढ़ने की इजाजत थी।
- अमन यादव, एसीपी सदर, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed