{"_id":"610d2ed18ebc3eb9fb3039b5","slug":"rwa-officials-demonstrated-outside-the-corporation-gurgaon-news-noi5977855155","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने निगम के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने निगम के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सोसाइटियों में विकास कार्य न होने, सफाई और पार्कों के रखरखाव का जिम्मा वार्ड कमेटी को दिए जाने के लिए शहर की विभिन्न आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने निगम के बाहर प्रदर्शन किया। एक घंटे तक नारेबाजी के बाद निगमायुक्त मुकेश कुमार को शिकायत पत्र सौंपा। निगमायुक्त ने परेशानियों को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया है।
वार्ड कमेटी को अधिकार देने और इलाकों में विकास कार्यों के न होने से खफा चल रहे विभिन्न आरडब्ल्यूए के 100 से अधिक पदाधिकारी शुक्रवार सुबह निगम में पहुंच गए। वहां स्थानीय पार्षद व ठेकेदारों के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों को उठाया। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वार्ड कमेटी में पार्षदों के मनपसंद लोग ही होते हैं। क्षेत्र के विकास के लिए गंभीर नहीं होते।
वहीं निगम में पार्षद द्वारा जो बिल पास कराए जाते हैं वह अपने स्वार्थ को ध्यान में रखकर ही कराए जाते हैं। इसमें सोसाइटियों के विकास का ध्यान नहीं रखा जाता। निगमायुक्त से उनके कार्यालय में मिले पदाधिकारियों ने शिकायत पत्र सौंप अपनी बात रखी। पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी बात को निगम आयुक्त ने ध्यान से सुना है। इसका जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
यह रखी मांगें
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर मांग रखी कि सोसाइटियों में विकास कार्यों की प्रगति व घोषणा कि जानकारी उन्हें दी जानी चाहिए। यही काम हुडा विभाग भी करता है। पदाधिकारियों का यह भी कहना था कि पहले उनके क्षेत्र में काम होने के बाद उनसे एनओसी लेटर लिया जाता था, इसलिए ठेकेदार सही से काम करते थे। अब ठेकेदार को एनओसी लेटर लेने की जरूरत नहीं है, इसलिए वह लापरवाही बरत रहे हैं। प्रदर्शन में सेक्टर-चार आरडब्ल्यूए के जनरल सेक्रेटरी केएल वासन, अध्यक्ष सुधीर यादव, सेक्टर 9ए के महासचिव ललित सूरज भोला, सेक्टर-17 से अध्यक्ष हितेश भारद्घाज, नरेश कटारिया, प्रशांत चौहान, धर्मवीर यादव सहित आदि आरडब्ल्यूए पदाधिकारी मौजूद रहे।