फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ruthless wife beat her husband to death devar revealed truth of bhabhi

Beraham Biwi: पति को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, देवर ने खोली भाभी की सच्चाई, फिर पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

Sun, 10 Jul 2022 03:17 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। 
अमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 10 Jul 2022 03:17 PM IST
सार

मृतक के भाई का कहना है कि भाभी ने मौका देखकर उसके भाई को बेरहमी से मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि अंदरूनी चोट लगने के कारण मौत हुई है।

विज्ञापन
ruthless wife beat her husband to death devar revealed truth of bhabhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू पालम विहार इलाके में रहने वाले 36 वर्षीय राजेंद्र पाठक की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में बजघेड़ा थाना पुलिस ने छोटे भाई के बयान पर भाभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से बिहार के रहने वाले राजेंद्र पाठक का विवाह 14 साल पहले अनीता पाठक के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे हैं।

विज्ञापन

मौका देखकर उसने भाई को पीट-पीटकर मार डाला
छोटे भाई विजेंदर पाठक ने पुलिस को बताया कि इन दिनों बड़े भाई की नौकरी छूटी हुई थी। जिसके कारण वह शराब पीने लगा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा हुआ करता था।  उसने भाभी पर आरोप लगाया कि मौका देखकर उसने भाई को पीट-पीटकर मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र को बेहोश अवस्था में बाथरूम में पाया गया
बता दें कि राजेंद्र पाठक को बेहोश अवस्था में घर के बाथरूम में पाया गया था। पुलिस ने जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा था। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि अंदरूनी चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed