फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Run awareness campaigns in sync with invoicing

Gurugram News: जागरूकता अभियानों को चालान प्रक्रिया के साथ समन्वयित रूप से चलाएं

Fri, 09 Jan 2026 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Run awareness campaigns in sync with invoicing
अरतिमिस रेड लाइट टी-पॉइंट व अंबेडकर चौक का डीसीपी ट्रैफिक ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-जनवरी 2026 के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त यातायात गुरुग्राम डॉ. राजेश मोहन ने शुक्रवार को अरतिमिस रेड लाइट टी-पॉइंट व अंबेडकर चौक का निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा की वर्तमान स्थिति का आकलन करना, आमजन की समस्याओं को समझना और उनके लिए समाधान हेतु प्रभावी रणनीति तैयार करना है।
इस दौरान डीसीपी ने अधिकारियों को तकनीकी संसाधनों एवं निगरानी प्रणाली की नियमित मॉनिटरिंग और जागरूकता अभियानों को चालान प्रक्रिया के साथ समन्वयित रूप से चलाने के निर्देश भी दिए, ताकि नियमों के पालन के साथ-साथ आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता प्रभावी रूप से बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह-जनवरी 2026 के अंतर्गत नागरिकों एवं वाहन चालकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए योजनाबद्ध ढंग से विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रमुख चौराहों, ब्लाइंड स्पॉट्स एवं मुख्य सड़क मार्गों का भी नियमित निरीक्षण किया जाएगा, ताकि गुरुग्राम को दुर्घटनामुक्त, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में प्रयासों को और मजबूती दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed