फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   RTI Activist gets life threat

आरटीआई कार्यकर्ता को मिली जान से मारने की धमकी

Thu, 12 Sep 2019 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
RTI Activist gets life threat
गुरुग्राम। जिला अदालत में बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई के लिए आए आरटीआई कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। किसी अज्ञात शख्स ने आरटीआई कार्यकर्ता की कार के शीशे पर धमकी भरी पर्ची रखते हुए केस वापस लेने पर गोली मारने की धमकी दी। आरटीआई कार्यकर्ता रमेश यादव की शिकायत पर शिवाजी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक अभी मामले की जांच की जा रही है, आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है।
विज्ञापन

अधिकार मंच से जुड़े आरटीआई कार्यकर्ता रमेश यादव ने पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह दस बजे जिला अदालत में किसी मामले की सुनवाई के लिए आए थे। कोर्ट में सुनवाई के बाद दोपहर को किसी अन्य मामले में मानेसर सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय में बुलाया गया था। आरटीआई कार्यकर्ता के मुताबिक उन्होंने विकास सदन की दीवार के पास गाड़ी खड़ी की थी। जब वह वापस अपनी गाड़ी के पास पहुंचे तो शीशे के वाइपर के नीचे एक पर्ची रखी हुई मिली। उन्होंने पर्ची निकालकर देखा तो उस पर लिखा था कि केस वापस ले लो नहीं तो गोली मार दूंगा। इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर सूचना देने के बाद शिवाजी नगर थाना पुलिस में शिकायत दी जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed