फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rs 18.25 lakh cheated in the name of health insurance

Gurugram News: हेल्थ इंश्योरेंस करने के नाम पर बुजुर्ग से ठगे 18.25 लाख रुपये

Wed, 16 Aug 2023 11:41 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 16 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rs 18.25 lakh cheated in the name of health insurance
हेल्थ इंश्योरेंस करने के नाम पर बुजुर्ग से ठगे 18.25 लाख रुपये
विज्ञापन

इंश्योरेंस कराने के लिए गूगल से लिया था बुजुर्ग ने नंबर, पुलिस की छानबीन शुरू


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हेल्थ इंश्योरेंस करने के नाम पर साउथ सिटी-एक निवासी निवासी बुजुर्ग से बलवंत सिंह (76) से 18.25 लाख रुपये ठग लिए। घर आए आरोपी ने बुजुर्ग को विश्वास में लेकर उसका मोबाइल ले लिया। इसके बाद दो महीने तक उनके खाते से पैसे निकालता रहा। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-40 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि उन्होंने हेल्थ इंश्योरेंस कराने के लिए गूगल पर सर्च किया था। इस दौरान निवा बूपा हेल्थ कंपनी का नंबर मिला। कंपनी का कार्यालय उद्योग विहार फेज-दो में है। कंपनी की तरफ से आशीष जैन नामक युवक हेल्थ इंश्योरेंस करने के लिए एक जून को घर पर आया था। बुजुर्ग का कहना है कि ठग ने विश्वास में लेने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस के लिए पैसे डालने लगा। इसके बाद 10 अगस्त तक उनके बैंक खाते से 20 बार में 18.25 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने हेल्थ इंश्योरेंस करने आए युवक को नामजद कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
बीएसएफ में नौकरी लगवाने के नाम पर 2.60 लाख ठगे
पैसे मांगने पर तान दी रायफल, ठग का साला भोंडसी कैंप में है आर्मर के पद पर तैनात
गुरुग्राम (संवाद)। निजी कंपनी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के भाई को बीएसएफ में नौकरी लगवाने के नाम पर पड़ोसी ने 2.60 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उस पर राइफल तानकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने भोंडसी स्थित बीएसएफ कैंप में तैनात अपने जीजा के अच्छे लिंक बताकर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। पीड़ित की शिकायत पर बादशाहपुर पुलिस ने जीजा-साले को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके भाई ने भोंडसी बीएसएफ कैंप में पिछले साल 23 जुलाई को परीक्षा दी थी। इसी दौरान उसने भाई की परीक्षा की बात पड़ोसी सुखबीर से की। सुखबीर ने बताया कि उसकी जीजा भोंडसी कैंप में आर्मर के पद पर है और वह नौकरी दिला देगा। इस पर वह आर्मर जितेंद्र से मिला। बाद सुखबीर ने काम कराने के लिए तीन लाख रुपये मांगे। इस पर पीड़ित ने 2.60 लाख रुपये दे दिया। बाकी पैसे काम होने के बाद देने के लिए तय हुआ। इस साल 10 अप्रैल को बीएसएफ की तरफ से जारी हुई लिस्ट में उसके भाई का नाम नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed