{"_id":"6a620ba9e6d2cd907a0bf085","slug":"rozka-meo-school-students-emerged-as-winners-in-the-under-14-football-championship-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-113907-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप में रोजका मेव स्कूल की छात्राएं बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप में रोजका मेव स्कूल की छात्राएं बनीं विजेता
विज्ञापन
जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता बच्चियों के साथ प्रिंसीपल।
- तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय टीम के लिए चयन, विद्यालय में खुशी का माहौल
फोटो: जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता बच्चियों के साथ प्रधानाचार्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला स्तरीय स्कूल गेम्स अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय, रोजका मेव की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। कोटा खंडेवला (तावड़ू) में आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान हासिल किया प्रतियोगिता में रोजका मेव की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घासेड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोड़ बसई और राजकीय माध्यमिक विद्यालय मेहरौला की टीमों को हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
इस सफलता के साथ विद्यालय की तीन प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल टीम के लिए भी हुआ है। छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विजेता टीम की छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय की मुख्य अध्यापिका डॉ. रितु सहगल को दिया। उन्होंने बताया कि मुख्य अध्यापिका हमेशा छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराती हैं। डॉ. रितु सहगल ने कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी विद्यालय की छात्राओं ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। वहीं छात्र हमजा का चयन नूंह जिले की अंडर-14 क्रिकेट टीम में हुआ था।