{"_id":"64384bd77e95aba09a08a164","slug":"route-diverted-at-mdi-chowk-due-to-repair-of-sewer-line-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-3353-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सीवर लाइन की मरम्मत के चलते एमडीआई चौक पर रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सीवर लाइन की मरम्मत के चलते एमडीआई चौक पर रूट डायवर्ट
विज्ञापन
नगर निगम ने कहा काम पूरा होने में पांच दिन लगेंगे, पुलिस ने एडवाइजरी जारी की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अगर आप इफ्को चौक से गुरुग्राम बस स्टैंड की ओर दैनिक यात्रा करते हैं तो आपको अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यहां पर सीवर लाइन की मरम्मत का काम किया जा रहा है। इसके लिए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है।
इफ्को चौक से बस स्टैंड की ओर आते समय एमडीआई चौक बाटा बिल्डिंग के पास सीवर लाइन में लीकेज की समस्या हो गई थी। इसके चलते यहां पर अव्यवस्था पैदा हो गई थी। राहगीरों और आसपास के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इसी के चलते नगर निगम ने यहां पर सीवर लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता मनोज कुमार कहते हैं कि सीवर लाइन मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। अगले पांच दिनों में लाइन की मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा। नगर निगम तेजी के साथ इस काम को कर रहा है।
दूसरी ओर यातायात पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि इफ्को चौक से बस स्टैंड जाने वाले एमजी रोड पर बाटा चौक के पास सीवर लाइन की मरम्मत का काम किया जाना है। एमडीआई चौक से सुखराली की ओर जाने व आने वाले रोड पर बेरीकेड लगाकर यातायात को डायवर्ट किया गया है। इस रास्ते का इस्तेमाल करने वाले लोगों से अनुरोध है कि वह वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें, जिससे असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।