फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roof slab of girls' school under construction in Bhondsi collapses.

Gurugram News: भोंडसी में निर्माणाधीन गर्ल्स स्कूल की छत का लेंटर गिरा

Mon, 13 Jul 2026 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Roof slab of girls' school under construction in Bhondsi collapses.
स्कूल के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। भोंडसी स्थित राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का लेंटर टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोप है कि स्कूल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। लोगों ने निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग की है। वहीं, विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और मामले की जांच कराने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया है।

सोहना-गुरुग्राम मार्ग पर स्थित गांव भोंडसी में करीब 6 माह से राजकीय कन्या माध्यमिक स्कूल भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। उक्त स्कूल भवन दो मंजिला बनना तय है, जिस पर करीब तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। फिलहाल निर्माण कार्य करीब 15 दिन से बंद था। ठेकेदार ने शिक्षा विभाग द्वारा भुगतान न किए जाने के कारण निर्माण कार्य को बंद कर दिया था। सोमवार को जैसे ही ग्रामीणों को निर्माणाधीन स्कूल भवन की छत का नया डाला गया लेंटर के गिरने की सूचना मिली तो ग्रामीण एकजुट होकर मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर टूटी हुई छत का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्रामीण देवीलाल, रंजीत सिंह, सुभाष राघव ने कहा कि ठेकेदार ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया है, जिसके कारण छत का लेंटर गिर गया। उन्होंने स्कूल प्रबंध कमेटी पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि मामले की गंभीरता व बारीकी से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार ने स्वीकारी लापरवाही
स्कूल भवन का निर्माण कर रहे ठेकेदार प्रवीण ने माना कि निर्माण कार्य में मजदूरों ने लापरवाही बरती है। लेंटर पर पानी की कम तराई की गई है। इस कारण छत मजबूती नहीं पकड़ पाई है। उन्होंने छत का लेंटर दोबारा से डाले जाने की बात कही है। वहीं, गुरुग्राम शिक्षा विभाग की एसडीओ पूनम कुंडु ने बताया कि स्कूल भवन निर्माण में ठेकेदार द्वारा लगाई गई निर्माण सामग्री की जांच कराई जाएगी। वहीं, सैंपल फेल होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्य पिछले 15 दिन से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed