फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Robbery by taking hostage radiographer sitting in cab

कैब में बैठे रेडियोग्राफर को बंधक बनाकर लूटपाट

Fri, 18 Jun 2021 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Robbery by taking hostage radiographer sitting in cab
गुरुग्राम। साइबर सिटी में सवारी बन कर या लिफ्ट लेकर लूटपाट करने वाला गिरोह सक्रिय है। बदमाश पहले सवारी बन कर बैठते हैं और बाद में उसे अगवा कर फिरौती मांगते हैं। सोहना थाना पुलिस ने ऐसे ही अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मारपीट व अगवा करने का मामला दर्ज किया है। सोहना से पलवल जाने के लिए कैब में बैठे रेडियोग्राफर को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की। फिरौती के लिए बदमाशों ने रेडियोग्राफर के हाथ पैर बांधकर उसकी पिटाई भी की। गांव लाखुवास के पास गश्त कर रही पुलिस ने गाड़ी रुकवाई। गाड़ी रुकते ही आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से पलवल निवासी कृष्ण दत्त ने बताया कि वह 17 जून की शाम को पलवल जाने के लिए सोहना स्टैंड पर खड़े थे। इस दौरान एक आई-10 कैब आई जिसमें वह बैठ गए। गांव लाखुवास के पास पहुंचते ही आरोपियों ने हाथ पैर बांध दिए। एटीएम कार्ड व 1500 रुपये नकदी छीन ली। उसके साथ मारपीट कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी। शाम तक फिरौती की राशि न दिलवाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed