फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   robbed 30 thousand rupees by giving a lift to an employee of a private company

निजी कंपनी के कर्मचारी को लिफ्ट देकर 30 हजार रुपये लूटे

Sun, 17 Jul 2022 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
robbed 30 thousand rupees by giving a lift to an employee of a private company
बादशाहपुर। गांव बादशाहपुर के पास वाटिका चौक पर निजी कंपनी में काम करने वाले युवक से लिफ्ट देने के बहाने करीब 30 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित के बयान पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सीआईए सोहना ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से मथुरा निवासी रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-66 स्थित डाबरिया पोलिवूड लिमिटेड कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करता हूं। पीड़ित ने बताया कि शनिवार शाम को कंपनी से वेतन मिला था। पहले की तरह वह बादशाहपुर वाटिका चौक के पास मथुरा जाने वाली गाड़ी का इंतजार कर रहा था। उसी समय एक गाड़ी ने मथुरा जाने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया और गाड़ी को एसपीआर रोड की तरफ ले गए। कुछ देर बाद उसमें बैठे लोगों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करने के साथ असलहे के बल पर करीब 30 हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया और गाड़ी से फेंककर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed