फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roadways Union Comes Out in Support of Firefighters

Gurugram News: दमकल कर्मचारियों के समर्थन में उतरी रोडवेज यूनियन

Tue, 05 May 2026 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Roadways Union Comes Out in Support of Firefighters
रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपते यूनियन के पदा​धिकारी।
-यूनियन के नेताओं ने दी सरकार को चेतावनी, महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। दमकल (अग्निशमन) विभाग के कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के समर्थन में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन खुलकर सामने आ गई है। नूंह डिपो में यूनियन ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिपो उपप्रधान प्रमोद अहलावत ने की, जबकि संचालन डिपो सचिव जयसिंह चौहान ने किया।
यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार दमकल कर्मचारियों के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य उपप्रधान जयकुंवार दहिया ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार कर रही है और उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो रोडवेज कर्मचारी भी आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने बताया कि सरकार दमकल विभाग के काम को चलाने के लिए रोडवेज चालकों को लगाने की कोशिश कर रही है, जबकि यह सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि पहले से ही रोडवेज में कर्मचारियों की कमी है, ऐसे में यह निर्णय और समस्याएं बढ़ाएगा। यूनियन ने मांग की कि सोनीपत में ड्यूटी के दौरान घायल हुए कर्मचारी के इलाज का पूरा खर्च दमकल विभाग वहन करे। साथ ही फरीदाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में अग्निकांड के दौरान शहीद हुए कर्मचारियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कर्मचारियों को जोखिम भत्ता, मेडिकल सुविधाएं, स्थायी नियुक्ति, वर्दी भत्ता और पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की भी मांग की गई। अंत में यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने वार्ता कर जल्द समाधान नहीं किया तो रोडवेज कर्मचारी भी चक्का जाम जैसे कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed