फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roadways employees submitted memorandum

रोडवेज कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

Mon, 14 Jun 2021 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees submitted memorandum
गुरुग्राम। रोडवेज कर्मचारियों ने सोमवार को महाप्रबंधक से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा और समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। महाप्रबंधक कुलबीर सिंह ढाका ने कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया है। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन इंटक गुरुग्राम के डिपो प्रधान संदीप दलाल ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा भत्तों की राशि समय पर जारी कर दी जाती है, लेकिन रोडवेज डिपो के कार्यालय कर्मचारियों की मनमानी के कारण कर्मचारियों को समय पर भत्ते नहीं मिल पाते।
विज्ञापन

संदीप दलाल ने बताया कि सोमवार को गुरुग्राम डिपो के महाप्रबंधक कुलबीर सिंह ढाका से मिलकर रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी समस्या से अवगत कराया है और समाधान करानेे के लिए ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से समय पर वेतन का भुगतान न होना, 2012-15 और 2016-19 की एलटीसी का भुगतान अभी तक न होना, रात्रि ठहराव के भत्तों का समय पर भुगतान न होना, एसीपी का समय पर न लगना, डीजल रिकवरी नोटिस देकर चालकों को मानसिक तौर पर परेशान करना, चिकित्सा बिलों का भुगतान समय पर न होना, कार्य पर होते हुए भी कर्मचारियों की अनुपस्थिति रिपोर्ट बनाकर परेशान किया जाना आदि समस्याएं हैं। जिनकी वजह से कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महाप्रबंधक से मुलाकात करने वाले कर्मचारियों में मनीष दलाल, सुरेश छिक्कारा, प्रवीण देशवाल, सुरेश व नंदलाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed