फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roadways buses will make six rounds to Surajkund fair site

Gurugram News: सूरजकुंड मेला स्थल तक छह चक्कर लगाएंगी रोडवेज बसें

Fri, 17 Jan 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will make six rounds to Surajkund fair site
गुरुग्राम डिपो प्रबंधन ने जारी की मेला के लिए चलने वाली बसों की समय सारिणी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फरीदाबाद में सात से 23 फरवरी तक लगने वाले सूरजकुंड मेले के लिए गुरुग्राम डिपो द्वारा रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। गुरुग्राम से सूरजकुंड मेला स्थल के छह समय तय किए गए हैं। मेला आयोजन के दौरान रोजाना सुबह सात बजे पहली रोडवेज बस रवाना होगी। वहीं, रात नौ बजे मेला स्थल से गुरुग्राम के लिए अंतिम बस रवाना होगी।
गुरुग्राम डिपो प्रबंधन द्वारा तय समय सारिणी के अनुसार सात फरवरी से 23 फरवरी तक रोजाना सुबह सात बजे, 10.15 बजे, 11.15 बजे, दोपहर बाद 15.15 बजे, शाम 5 बजे व शाम 6.30 बजे रोडवेज बस गुरुग्राम से सूरजकुंड मेला स्थल के लिए रवाना होंगी। सूरजकुंड मेला स्थल से वापसी में सुबह 9 बजे, दोपहर 12.45 बजे, 1.45 बजे, शाम 5.15 बजे, शाम 7.30 बजे व रात 9 बजे गुरुग्राम के लिए रोडवेज बसें चलेंगी। वहीं, दो रोडवेज बसें अतिरिक्त रखी गई हैं। यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर इन बसों को गुरुग्राम से सूरजकुंड मेला स्थल के लिए चलाया जाएगा। सूरजकुंड मेले में जाने वाले यात्रियों को बसों के आवागमन की जानकारी देने के लिए गुरुग्राम बस अड्डा पर काउंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
गुरुग्राम से सूरजकुंड मेले के लिए रोडवेज बसों के छह समय तय किए गए हैं। मेला शुरू होने से पहले ही बस अड्डा परिसर में पूछताछ केंद्र के पास बसों की समयसारिणी चस्पा कर दी जाएगी। - प्रदीप कुमार अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article