{"_id":"65ce81e2d3ff7707b903c9e7","slug":"roadways-buses-went-to-prime-ministers-rally-passengers-faced-problems-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-25479-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रधानमंत्री की रैली में गईं रोडवेज बसें, यात्रियों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रधानमंत्री की रैली में गईं रोडवेज बसें, यात्रियों को हुई परेशानी
विज्ञापन
गुरुग्राम बस अड्डा से रोडवेज बसें नहीं चलने से अपने सामान काे उठाकर इधर-उधर भटकते रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रेवाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में रोडवेज बसों को भेजने से गुरुग्राम डिपो से सभी रूटों पर जाने वाले यात्रियों को बृहस्पतिवार को परेशानी हुई। बस अड्डा परिसर में रोडवेज बसें नहीं मिलने से यात्री अपने सामान को लेकर इधर-उधर लेकर भटकते रहे। शुक्रवार को होने वाली पीएम की रैली में गुरुग्राम डिपो की 125 रोडवेज बसें भेजी गई हैं, इसके अतिरिक्त अन्य जिलों अंबाला, हिसार, सिरसा, पलवल व दिल्ली डिपो से भी गुरुग्राम डिपो में रोडेवज बसें भेजी गई हैं। यहां से इन बसों को बृहस्पतिवार की रात्रि गुरुग्राम जिले के गांवों में भेजा जाना है, ताकि शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों को बसों में बैठाकर रैली में पहुंचाया जा सके।
शुक्रवार को भारत बंद के कारण भी रोडवेज कर्मचारी चक्का जाम करेंगे। ऐसे में दो दिन सरकारी गाड़ी नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को सुबह से गुरुग्राम बस अड्डा से रोडवेज बसें नहीं चलने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य पहुंचने में काफी परेशानी हुई। दूसरे जिलों के डिपो की कुछ बसें गुरुग्राम बस अड्डा आई थी, जिनमें यात्री बैठकर अपने गंतव्य को रवाना हुए। गुरुग्राम बस अड्डा के पूछताछ केंद्र पर रूटों पर जाने वाली बसों के बारे में जानकारी ली तो यात्रियों को पता चला कि शुक्रवार को रेवाड़ी में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में रोडवेज बसों को भेजा गया है।
-- --
निजी बसें और किमी स्कीम वाली बसें बनी सहारा
बृहस्पतिवार को गुरुग्राम डिपो से रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने के कारण निजी बसें और किमी स्कीम वाली बसें ही यात्रियों के सफर में सहारा बनी। किमी. स्कीम वाली बसों का गुरुग्राम से चंडीगढ़ रूट सहित अन्य एक-दो रूट पर संचालन किया गया। रोडवेज बसें नहीं चलने के कारण यात्रियों को मजबूरन निजी बसों में सफर करना पड़ा। निजी बसें सिर्फ सोहना, पटौदी, फर्रुखनगर, मानेसर, धारूहेड़ा आदि रूट पर संचालित होती हैं। ऐसे में रोहतक, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, रोहतक रूट पर रोडवेज बसें नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
-- --
आज रहेगा चक्का जाम
गुरुग्राम बस डिपो में 214 रोडवेज बसें हैं। इनमें 179 रोडवेज बसें और 35 किमी स्कीम वाली बसें शामिल हैं। चालक-परिचालकों की कमी के कारण रोजाना लगभग 150 बसें ही रूटों पर संचालित हो पाती हैं। शुक्रवार को पीएम की रैली में बसे भेजे जाने और भारत बंद के दौरान चक्का जाम रहने के कारण यात्रियाें को बस नहीं मिल पाएंगी। ऐसे में शुक्रवार को यात्रियों का सरकारी गाड़ी में सफर नहीं हो पाएगा।