फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roads built at the cost of crores were dug up to lay drinking water lines

Gurugram News: पेयजल लाइन डालने के चक्कर में खोदी करोड़ों की लागत से बनी सड़कें

Sun, 11 May 2025 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Roads built at the cost of crores were dug up to lay drinking water lines
-14 करोड की लागत से शहर में डाली जा रही है पानी की लाइन
विज्ञापन

-लोगों का आरोप, मरम्मत के नाम पर लीपापोती कर रहा ठेकेदार

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। शहर में 14 करोड़ की लागत से डाली जा रही पेयजल आपूर्ति की लाइनों के चक्कर में चार माह पूर्व बनी सड़कों को खोद दिया गया है। मरम्मत के नाम पर संबंधित ठेकेदार लीपापोती कर रहा है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत उप मंडल अधिकारी के जरिए विभाग के मंत्री को भेजी जाएगी।
शहर की वरिष्ठ समाजसेवी रमेश कामरा, प्रदीप कुमार, सम्मी गांधी, प्रमोद जैन, शेखर आदि लोगों का कहना है कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा शहर में पुरानी लाइनों को खत्म करते हुए पेयजल आपूर्ति के लिए नई लाइन डाली जा रही है। इसके लिए लगभग 33 किलोमीटर की लाइनों को लगभग 14 करोड रुपए की लागत से डाला जाना है लेकिन विभाग द्वारा कोई देखरेख नहीं होने के चलते शहर की बनी बनाई बेसकिमती सड़कों को खुर्दबुर्द करते हुए पानी के लाइनों को डाला जा रहा है और रिपेयरिंग के नाम पर हटाई गई टाइलों को पुनः उस स्थान पर लगाने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन ज्यादातर जगह टूटी हुई टाइलों को उबड-खाबड तरीके से लगाया गया है।
विज्ञापन

सीसी नहीं डाली जा रही है। हाल ही में नगर पालिका द्वारा लगभग 2 करोड़ की लागत से 4 माह पूर्व ही शहर के वार्ड नंबर 12 , वार्ड नंबर 10 , वार्ड नंबर 3 में और वार्ड नंबर 14 में सड़कों का निर्माण कराया गया था। सड़कों को तोड़ने के बाद पानी की पाइप लाइनों को ठीक तरह से रिपेयर नहीं किया गया है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों में ठेकेदार की कार्य प्रणाली को लेकर भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
वर्जन

शहर में रेनीवेल परियोजना की पानी को सुचारू रूप से देने के लिए विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की लाइन डाली जा रही है । अगर ठेकेदार द्वारा रिपेयरिंग के कार्य में कमी की जा रही है तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा।
-महबूब खान, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, फिरोजपुर झिरका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed