{"_id":"69f64dfa2e8fc1469a027e07","slug":"road-worth-rs-76-lakhs-crumbles-in-three-months-dust-and-potholes-add-to-the-woes-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86683-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 76 लाख की सड़क तीन महीने में उखड़ी, धूल और गड्ढों ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 76 लाख की सड़क तीन महीने में उखड़ी, धूल और गड्ढों ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
उमंग भारद्वाज चौक से हीरो होंडा चौक तक हालात बदहाल, निर्माण के बाद भी नहीं मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। उमंग भारद्वाज चौक से हीरो होंडा चौक तक करीब 76 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क महज तीन महीने में ही उखड़ गई है। एक बरसात भी नहीं झेल पाने वाली इस सड़क की हालत अब इतनी खराब हो चुकी है कि वाहन चालकों को जर्जर सड़क से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि पहले सड़क निर्माण के दौरान धूल-मिट्टी से परेशानी झेलनी पड़ी थी। निर्माण पूरा होने के बाद थोड़ी राहत मिली थी लकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और अब सड़क के उखड़ने से हालात पहले से भी बदतर हो गए हैं।
वर्जन-
जब सड़क बन रही थी तब धूल के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। सड़क बनने के बाद उम्मीद थी कि स्थिति सुधरेगी लेकिन सड़क उखड़ने से फिर वही समस्या खड़ी हो गई है। -सुगर सिंह
सड़क पर उड़ती धूल के कारण आसपास के घरों व दुकानों में गंदगी फैल रही है। साथ ही टूटे हिस्सों के कारण दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। - वासु यादव
वाहन चालकों को भी इस खराब सड़क के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता और भी जोखिम भरा बन गया है। -मनोज लाल
लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद अगर सड़क इतनी जल्दी खराब हो जाए तो यह सीधे तौर पर लापरवाही को दर्शाता है। -कर्मवीर