फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Road to Kasan village's hamlet in a dilapidated state.

Gurugram News: कासन गांव की ढाणी का रास्ता बदहाल

Sun, 06 Sep 2026 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Road to Kasan village's hamlet in a dilapidated state.
मानेसर। कासन गांव की ढाणी का मुख्य रास्ता लंबे समय से कच्चा और बदहाल है। बारिश होने के बाद इस रास्ते से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। रास्ते पर जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। इससे ग्रामीणों को रोजाना आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के बाद रास्ते के आसपास खरपतवार भी काफी बढ़ गई है। झाड़ियों और घास के कारण यहां जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीण विजय व राकेश कुमार ने बताया कि बारिश के दिनों में कच्चे रास्ते से निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। कीचड़ और पानी के कारण पैदल चलने के साथ-साथ वाहन निकालने में भी परेशानी होती है। निवासी अरविंद चौहान ने बताया कि रास्ते की समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि समस्या का जल्द संज्ञान लेकर रास्ते को पक्का कराया जाए, ताकि बारिश के दिनों में लोगों को परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed