{"_id":"6a620ddb219a70e8cf0716a8","slug":"road-rage-car-driver-and-bike-rider-fight-video-goes-viral-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95418-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रोडरेज में कार चालक व बाइक सवार में हुई मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रोडरेज में कार चालक व बाइक सवार में हुई मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
टक्कर के बाद सड़क बनी अखाड़ा, हेलमेट से हमला और चले लात-घूंसे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की एक व्यस्त सड़क पर कार चालक व बाइक सवार के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टक्कर के बाद सड़क अखाड़ा बन गई और बाइक चालक ने हेलमेट से कार चालक पर कई वार किए। हालांकि, राहगीरों व अन्य वाहन चालकों की ओर से बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद बाइक चालक व कार चालक अपने-अपने वाहनों को लेकर चले गए। यह वीडियो गोल्फ कोर्स रोड का बताया जा रहा है, हालांकि यह कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गोल्फ कोर्स रोड पर आगे चल रही बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक नीचे गिर गई। गनीमत रही कि बाइक सवार को कोई गंभीर चोट नहीं आई। टक्कर लगने व बाइक गिरने से चालक ने अपना आपा खो दिया। बाइक सवार ने उठकर कार चालक पर हेलमेट से वार करने शुरू कर दिए। हेलमेट लगने से बचाव करने के दौरान कार चालक ने बाइक सवार को धक्का दिया तो वह बाइक पर गिर गया। इसके बाद भी दोनों के बीच मारपीट होती रही। दोनों तरफ से गाली-गलौज व मारपीट होती रही। इस घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लाइन लग गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने इस मारपीट का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
-- --
मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई भी शिकायत नहीं दी गई है। अगर मामले में किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दी जाती है तो उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता।