{"_id":"69e92039f54fda4e0e070fb9","slug":"road-in-disrepair-for-9-years-becomes-a-source-of-trouble-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111481-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 9 साल से बदहाल रास्ता बना परेशानियों का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 9 साल से बदहाल रास्ता बना परेशानियों का सबब
विज्ञापन
-सड़क पर भरे तालाब के गंदे पानी ने मुश्किलें और बढ़ाईं, 80 घरों के लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के बलई गांव के गोरवाल मोहल्ले में तालाब के पास बने रास्ते की लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 80 से अधिक घरों की इस बस्ती के लोग पिछले नौ वर्षों से बदहाल रास्ते की मार झेल रहे हैं। रास्ते की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि तालाब का गंदा पानी लगातार सड़क पर जमा रहता है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।
पंचायत समिति सदस्य जुनैद खान ने बताया कि इस समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। कीचड़ और पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता खतरे से खाली नहीं है, जिससे हादसों का डर बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा लगाए जा रहे समाधान शिविरों में भी कई बार शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस रास्ते की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके और रोजमर्रा की जिंदगी सामान्य हो सके। समस्या को लेकर खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी विशाल आजाद का कहना है कि रास्ते की मरम्मत के लिए अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जायेगा।